अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध किसान घायल, अलीगढ़ रेफर
हाथरस रोड स्थित गांव चमरौली के पास अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध किसान को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
मिट्ठू सिंह पुत्र छोटेलाल निवासी गांव चमरौली सोमवार को अपने खेत पर जा रहा था। उसी समय गांव के निकट हाथरस रोड पर अनियंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने मिट्ठू सिंह को टक्कर मार दी। जिससे मिट्ठू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ।घायल मिट्ठू सिंह को एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के पश्चात अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें