सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
पुलिस ने सपा प्रत्याशी द्वारा नामांकन के दौरान भीड़ जुटाए जाने तथा आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के मामले में 15 नामजद एवं ढाई सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार सरोज ने इकराम एवं इस्लाम पुत्र बुंदू खां, दानिश पुत्र किफायत, जब्बार पुत्र गफ्फार , तोहिद पुत्र इस्लाम, सादाब पुत्र इकराम, नवेद पुत्र अल्लानूर, मुस्तकीम पुत्र यासीन , आदिल पुत्र शकील, वारिस पुत्र रशीद, मुस्तकीम पुत्र मुस्ताक, अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल रज्जाक, अशरफ पुत्र बशीर, अफसर पुत्र अशरफ, इरशाद पुत्र अशरफ तथा 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सपा प्रत्याशी फानूस बेगम के नामांकन के दौरान उक्त लोगों द्वारा भीड़ जुटाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें