क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ द्वारा आगामी अलविदा की नमाज व ईद-उल-फितर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना सिकन्द्राराऊ एवं थाना हसायन पर इमाम, मौलवी, संभ्रांत व्यक्तियों व वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ किया गया पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन
क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ द्वारा आगामी अलविदा की नमाज व ईद-उल-फितर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना सिकन्द्राराऊ एवं थाना हसायन पर इमाम, मौलवी, संभ्रांत व्यक्तियों व वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ किया गया पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन
पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ डा0 आनन्द कुमार द्वारा आगामी अलविदा की नमाज व ईद-उल-फितर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना सिकन्द्राराऊ व थाना हसायन पर पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु हिमांशु माथुर, प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ आशीष कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन गौरव सक्सैना व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा इमाम, मौलवी, संभ्रांत व्यक्ति व वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहें । मीटिंग के दौरान उपस्थित सभी लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुनकर सभी से फीडबैक लिया गया । मीटिंग में उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ त्यौहार को मनाने हेतु अपील की गई । इस दौरान मीटिंग में उपस्थित मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों से धर्मस्थलों के अंदर ही नमाज अदा करने हेतु बताया गया तथा बताया गया कि धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज निर्धारित मानक के अनुरूप रखें जिससे कि जनसामान्य को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े । इसी क्रम में मीटिंग में उपस्थित वाल्मीकि समाज के लोगों को अपने जानवरों को बाड़े में रखने हेतु बताया गया । साथ ही मीटिंग में उपस्थित लोगों को बताया गया कि सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें, किसी भी धर्म सम्प्रदाय के सम्बन्ध में कोई अवांछित पोस्ट न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करे, जिससे जनपद में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो । पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है, इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करे तथा इस संबंध में अन्य लोगो को भी जागरूक करने हेतु बताया गया । साथ ही अवगत कराया कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजकतत्वों को भी नहीं बख्शा जाएगा ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें