सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों की शिक्षा पर नजर डाली तो 37 प्रत्याशियों में सात ऐसे है जो बिना पढ़े लिखे

 नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों की शिक्षा पर नजर डाली तो 37 प्रत्याशियों में सात ऐसे है जो बिना पढ़े लिखे

एटा, । निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की संख्या 37 है। इन प्रत्याशियों में नौ प्रत्याशी ऐसे है जो निरक्षर है। जलेसर नगर पालिका में 12 प्रत्याशियों में सात निरक्षर है। एक प्राइमरी पास है। परास्नातक वालों की संख्या सभी पालिका में कम है।


नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी दिन रात मेहनत कर रहे है। सुबह से लेकर रात तक चुनाव प्रचार करने में जुटे है। चारों नगर पालिकाओं के प्रत्याशियों की शिक्षा पर नजर डाली गई। 37 प्रत्याशियों में सात ऐसे है जो बिना पढ़े लिखे है। जलेसर नगर पालिका में कुल प्रत्याशियों की संख्या 12 है। इसमें भाजपा प्रत्याशी इंदूवाला और निर्दलीय प्रत्याशी गीता पोस्ट ग्रेजुएट है। निर्दलीय प्रत्याशी गौरी देवी 12वीं पास है। ऐसे ही कुशमा देवी और शशी देवी ने प्राइमरी तक पढ़ाई की है। शेष सभी प्रत्याशी निरक्षर है।


एटा नगर पालिका परिषद में कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें सपा प्रत्याशी मुन्नीबेगम निरक्षर है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राजकुमारी तथा भाजपा प्रत्याशी सुधा परास्नातक है। कांग्रेस प्रत्याशी सीमा देवी और निर्दलीय प्रत्याशीरानी इंटरमीडिएट तक पढ़ी है। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मीरा देवी प्राइमरी तक पढ़ी है। नगर पालिका परिषद मारहरा में कुल आठ प्रत्याशियों में से निर्दलीय प्रत्याशी मायादेवी निरक्षर है। भाजपा प्रत्याशी राजनश्री स्नातक तक पढ़ी है। सपा प्रत्याशी शशीप्रभा प्राइमरी तक पढ़ी है। बसपा की निर्मला देवी और कांग्रेस प्रत्याशी गंगादेवी जूनियर हाईस्कूल पास है। अलीगंज नगर पालिका में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें कोई भी निरक्षर नहीं है।


कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल गुप्ता और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह स्नातक तक पढ़े है। भाजपा प्रत्याशी सुनीता गुप्ता हाईस्कूल तक पढ़ी है। बसपा प्रत्याशी सउद अली खां 12वीं तक पढे है। अलीगंज में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार परास्नातक पास है। निर्दलीय प्रत्याशी सिद्धार्थ राव गुलशन स्नातक पास है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की प्रत्याशी कविता देवी प्राइमरी पास है। निर्दलीय प्रत्याशी अफजल ने नामांकन पत्र में अपनी शिक्षा जूनियर हाईस्कूल पास बताई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...