ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश ,चोरी के सामान सहित तीन चोर गिरफ्तार
थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत ट्रांसफार्मर से हुई तेल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 चोरों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 3 कैन प्लास्टिक की मय तेल, घटना में प्रयुक्त एक टाटा योद्धा गाडी, अवैध असलहा-कारतूस आदि सामान बरामद किया है।
बता दें कि 13.04.2023 को अमित कुमार अवर अभियन्ता 33/11 के.वी. विधुत उपकेन्द्र कस्बा पुरदिलनगर द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 13.04.2023 की रात्रि में ठा0 मुरली मनोहर मन्दिर पुरदिलनगर के पास रखे ट्रांसफार्मर(परिवर्तक) का तेल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस व क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से हुई तेल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 3 चोरों को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 3 कैन प्लास्टिक की मय तेल, घटना में प्रयुक्त एक टाटा योद्धा गाडी 1200 (बिना नम्बर), 1 तमंचा देशी 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक रस्सा, एक ब्लैंड, एक स्टाप वाल, एक साकिट, एक निपल, दो प्लास्टिक के पाईप, तीन चाबियां, एक पाना आदि सामान बरामद हुआ है । पुलिस ने विजय पुत्र रामदेव शर्मा निवासी बिहारीपुर बहरोला थाना लोधा जनपद अलीगढ़ हाल निवासी चौकी वाली गली जलालपुर थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ , सलमान अल्वी उर्फ महबूब पुत्र उल्फतशाह निवासी चौकी वाली गली जलालपुर थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ व इरफान मलिक पुत्र बाबूद्दीन निवासी चौकी वाली गली जलालपुर थाना रोरावर जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें