वांछित अभियुक्त को सिकंदराराऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग मे वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद बरामद किये हैं ।
पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए चोरी के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त प्रशान्त कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम पचों थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें