समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू यादव ने भरा निर्दलीय पर्चा
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करके खलबली मचा दी है। श्री यादव बड़ी संख्या में युवाओं के साथ जुलूस के रूप में नामांकन दाखिल करने के लिए तहसील मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, गिनेश यादव, मनोज उपाध्याय, पप्पू यादव आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें