सिकंदराराऊ
शुक्रवार को जिला सदस्यता प्रभारी अपना दल (एस) जनपद हाथरस चौधरी पंकज यादव के नेतृत्व में सिकंदराराऊ एटा रोड स्थित झम्मन लाल इटर काॅलेज पर अनुप्रिया पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार तथा आशीष पटेल कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्य अतिथि के रूप में संगठन समीक्षा प्रभारी आगरा एवं अलीगढ़ मंडल व राष्ट्रीय सचिव एससी एसटी मंच अपना दल (एस) अवनीश गौतम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सह संगठन समीक्षा प्रभारी अपना दल (एस) अलीगढ मंण्डल(उ.प्र) राजकुमार भुर्जी के सिकंदराराऊ जनपद हाथरस आगमन पर जिला सदस्यता प्रभारी अपना दल (एस) जनपद हाथरस चौधरी पंकज यादव के नेतृत्व में
स्थान सिकंदराराऊ एटा रोड झम्मन लाल इंटर कॉलेज जनपद हाथरस पर अवनीश गौतम , राजकुमार भुर्जी का फूल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया।
तत्पश्चात बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए
और मुख्य अतिथि अवनीश गौतम व विशिष्ट अतिथि राजकुमार भुर्जी ने संयुक्त रूप से सिकंदराराऊ जनपद हाथरस के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए बल दिया।
संगठन की समीक्षा बैठक सिकंदराराऊ जनपद हाथरस की अध्यक्षता जिला सदस्यता प्रभारी अपना दल (एस) जनपद हाथरस चौधरी पंकज यादव ने की एवं संगठन समीक्षा बैठक का सफल संचालन कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जिला सदस्यता प्रभारी अपना दल (एस) जनपद कासगंज शमीम अहमद अल्वी ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ0 धर्मेंद्र कुमार वर्मा पूर्व सभासद , राजकुमार यादव एडवोकेट, कमलेंद्र सिंह बघेल पूर्व प्रधान, बंटी कश्यप, अभी कश्यप, मनोज शर्मा, ठाकुर ललित कुमार, सुशील कुमार प्रधान, नितेश बघेल , सियाराम बघेल, बृजेश यादव, विश्व गौरव , मयंक कौशिक, नागेंद्र कुमार , शिव सिंह, नसरुद्दीन शाह , अनिल यादव, हिमांशु चौधरी आदि उपस्थित थे ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें