मकान को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद, पथराव
नगर के मोहल्ला मटकोटा में रात्रि एक ही समुदाय के दो पक्षों में मकान को लेकर जमकर वाद विवाद के बाद पथराव हुआ। जिससे अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुच गयी लेकिन आरोपी भाग जाने में सफल रहे हैं। वहां पर मौजूद दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कर दिया।
जानकारी के अनुसार मौहल्ला मटकोटा में एक मकान को लेकर पहले भी इन दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। लेकिन उसके बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के चलते उनके हौसले बुलंद थे। इसी को लेकर बुधवार की रात्रि दोनों पक्षों के लोगों में मकान को लेकर वाद विवाद होने लगा और विवाद होते होते पथराव में बदल गया और एक पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़कर पथराव किया। वहीं उक्त घटना की सूचना मिलते ही सीओ डॉ आनंद कुमार व कोतवाली प्रभारी आशीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
कोतवाली प्रभारी आशीष कुमार सिंह का कहना है कि आज ही एक पक्ष के युवकों शांति भंग में चालान किया गया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें