अवैध तरीके से दुकानों को किराए पर उठाने वाले 9 व्यापारियों को आवंटित दुकानों का आवंटन निरस्त
अनाज का कारोबार करने तथा उसके माध्यम से मंडी समिति की आय बढ़ाने के उद्देश को लेकर व्यापारियों को दी गई कम रेट पर दुकानों को अन्य व्यापारियों को महंगे रेटों पर उठाए जाने की जानकारी मिलने पर मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त व्यापारियों को आवंटित की गई 9 दुकानों के आवंटन को मंडी सभापति व सचिव ने निरस्त कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव सचिन कुमार ने बताया कि कृषि उत्पादन मण्डी समिति में कुछ व्यापारियों द्वारा पिछले लगभग तीन चार वर्षो से अपनी दुकानों पर कोई कारोबार नहीं किया जा रहा था एवं उनके द्वारा दूसरे व्यक्तियों को अपनी दुकानें महंगे किराये पर गोदाम के रूप में दे रखी थी। जिसको लेकर मंडी की आय एवं आवक में निरंतर कमी आने के कारण उपजिलाधिकारी सभापति वेद सिंह चौहान एवं मण्डी सचिव सचिन कुमार मण्डी समिति द्वारा उक्त मामले का संज्ञान लेकर अवैध तरीके से दुकानों को किराए पर उठाने वाले 9 व्यापारियों को आवंटित की गयी दुकानों का आवंटन 27 मार्च 23 को निरस्त कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें