ये है बेसिक विद्यालयों का हाल
अलीगंज!अलीगंज विकास खण्ड में कुछ ऐसे परिषदीय विद्यालय है जिनकी कमियां निरीक्षण के दौरान ही पता चलती है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को देखने को मिला अलीगंज व्लाक के कूल्हापुर न्याय पंचायत में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला प्रेमी पर एक नजारा देखने को मिला मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज खण्ड शिक्षाधिकारी सुरेन्द्र कुमार अहिवार ने शनिवार को कूल्हापुर न्याय पंचायत के विद्यालय चैक किये। जब खण्ड शिक्षाधिकारी इसी न्याय पंचायत के उच्चप्रथमिक विद्यालय नगला प्रेमी पहुँचे तो उन्होंने पाया कि उक्त विद्यालय में विद्यालय के बच्चे रोटी बना रहे थे।वही रसोइयों की छुट्टी कर दी।बताया गया कि नगला बेनी पर तैनात कार्यवाहक प्रधानाद्यपक जिलेदार सिंह जो उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला प्रेमी पर मौजूद थे।इस विद्यालय के अध्यापक विना सूचना व आकस्मिक अवकाश लिये गायव थे जिलेदार सिंह विद्यालय में मौजूद थे जब बीईओ ने पुछा कि विद्यालय में रसोइया कहाँ है बच्चे रोटी बना रहे हैं।तब उन्होंने कहा कि मैने रसोइयों की छुट्टी कर दी। में ही विद्यालय में हूं।आप वापिस चले जाओ नही तो मामला खराव हो जायेगा। प्रधानाद्यपक व बीईओ में कुछ गरमा गर्मी होने लगी बीईओ ने बताया कि मेरी गाड़ी की चाबी भी निकाल ली और मेरी गाड़ी का फोटो भी खींच लिया। उक्त प्रधानाद्यपक द्वारा मुझे काफी देर तक परेशान किया। वही जब प्राथमिक विद्यालय नगला बेनी पर पहुँचे तो वहाँ पर भी अध्यापक अनुपस्थति नहींथे।
मेने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एटा को रिपोर्ट बनाकर दे दी है पूर्व् में भी उनको अबगत कराया गया।।
सुरेन्द्र कुमार अहिवार
बीईओ अलीगंज।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें