चोरी की मोटरसाइकिल और तमंचा के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मय तमंचा और कारतूस सहित गांव पचों वाले मोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हुए हैं। तभी कोतवाली पुलिस ने पचों वाले मोड पर दविश दी तो एक अभियुक्त प्रशांत पुत्र अमर सिंह निवासी पचों पुलिस को देखते ही भाग गया और धीरज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पचों को पुलिस ने मोटरसाइकिल और एक देशी तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें