शत प्रतिशत रहा पीके इंटर कॉलेज का परीक्षा फल
पी.के.इण्टर कालेज नगला ब्राह्मण का वर्ष 2023 का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। विद्यालय में गुंजन शर्मा प्रथम स्थान, दीप्ती द्बितीय स्थान तथा विशालबाबू तृतीय स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य उमेशचन्द्र शर्मा ने सभी छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।प्रथम, द्बितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मिठाई खिलाकर उपहार देते हुए भविष्य में इसी तरह मेहनत करें आशीर्वाद दिया ।
इस अवसर पर श्रीमती रंजना कुमार , बृजेश शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें