ट्रक और मारुति वैन की भिड़ंत में 7 लोग घायल
हाथरस रोड स्थित गांव रजापुर पर ट्रक ने मारुति वैन को टक्कर मार दी जिससे वैन में सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस में बैठाकर स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। फ्रैक्चर होने के चलते दो घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हाथरस रोड स्थित गांव रजापुर पर मारुति वैन की सामने से आ रहे टेंपो से बचने के चक्कर में अज्ञात ट्रक से भिड़ंत हो गयी। टक्कर के चलते मारुति वैन क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसमें सवार 7 लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अनेक ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने वैन में फंसे घायलों को बाहर निकाला तथा घटना की सूचना हसायन पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां फ्रैक्चर होने के कारण 2 लोगों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा 5 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। हसायन थाना प्रभारी का कहना है कि गांव राजापुर पर अज्ञात ट्रक से मारुति वैन की भिड़ंत हो गई, जिसके चलते वैन में सवार 7 लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक गाड़ी सहित भाग जाने में सफल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। फ्रैक्चर होने के कारण 2 लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। आंशिक रूप से घायल पांच लोगां को प्राथमिक उपचार के बाद घरों को भेज दिया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें