युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार।
दिल्ली से अपने घर वापिस जा रहा था।
अलीगंज। जहर खुरानी की घटनाएं कम होने का नाम नही ले रही है। आये दिन लोग जहरखुरानी के शिकार हो रहे हैं।वही एक युवक दिल्ली से रोडवेज की बस में सवार हुआ था वह भी शिकार हो गया उसके भी लोग पैसे व बेग आदि लेकर फरार हो गए।शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र बेझनाथ निवासी भुडिया थाना राजेपुर जनपद फरुखाबाद जो गुरुबार की शाम को दिल्ली से अपने उक्त ग्राम के लिये एक रोडवेज बस पर सवार हुआ था रास्ते में उसके साथ किसी ने नशीला पदार्थ खिलवाकर अचेत कर दिया उसके पास बेग सहित कुछ रूपये लेकर फरार हो गए रोडवेज बस चालक परिचालक ने अलीगंज तिराहे पर अचेत अवस्था में छोड़ दिया अलीगंज चौकी प्रभारी विजय सिंह ने युवक को सीएचसी अलीगंज भर्ती कराया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें