सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विप्र शिरोमणि परशुराम को करते शत-शत अभिनंदन है

 विप्र शिरोमणि परशुराम को करते शत-शत अभिनंदन है

सिकंदराराऊ

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर परशुराम वाटिका में एक कवि सम्मेलन संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता अगराना के पंडित विष्णु स्वरूप शर्मा ने की तथा  संचालन हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया । 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती मां भारती और भगवान परशुराम के छाया चित्रों पर  पुष्पार्चन कर अध्यक्ष विष्णु स्वरूप शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती आरती त्रिवेदी एवं मनोज पंडित, पंडित चेतन शर्मा, पत्रकार पवन पंडित व आशु कवि अनिल बोहरे द्वारा किया गया। वहीं कवियों का सम्मान कवि सम्मेलन के संयोजक मयंक उपाध्याय माही, सजल पंडित व पारस शर्मा द्वारा किया गया।

 सुप्रसिद्ध कवियत्री कु उन्नति भारद्वाज की सरस्वती वंदना के बाद डॉ सत्येंद्र भारद्वाज ने पढ़ा- कल्पना के पंख होते हैं मगर दिखते नहीं।

 फल लगे हों वृक्ष पर मत कहो झुकते नहीं ।

 सोरों जी से पधारे गीतकार मनोज माधुवन ने पढ़ा- भाव से भाव का जब वरण हो गया कामना वासना का क्षरण हो गया दो ह्रदय जब मिले हो गया एक मन, बस वहीं प्रेम का अवतरण हो गया ।

हास्य कवि अनिल बौहरे हाथरस की आशु कविताओं को खूब सराहा गया।

 उन्होंने पढ़ा -भगवान परशुराम पधारिए, विप्र चेतना शक्ति  संवारिए ।

श्रीमती मनु दीक्षित हाथरस ने यूं पढ़ा- धर्म रक्षा हित परशु उठा तो सब अरिदल में वंदन है ।

विप्र शिरोमणि परशुराम को करते शत-शत अभिनंदन है।

 प्रमोद विषधर ने पढ़ा - आया जब योवन घमंड हुई जिंदगी 

साठवें  बसंत बाद झंड हुई जिंदगी ।

डा दत्तात्रेय द्विवेदी पुर्दिलनगर ने यूँ कहा -मंदिर में रब को ढूंढते मस्जिद में ढूंढते 

घर में भी तो मां-बाप भगवान होते हैं ।

कुमारी शांभवी पाठक दर्पण नगरिया कपसिया ने तर्कपूर्ण ढंग से पढ़ा- कोहिनूर क्या शोभा देगा आरक्षण के ताजों पर 

मोर कभी ना नांच सकेंगे कौओं  की आवाजों पर ।

प्रसिद्ध कवियत्री कुमारी उन्नति भारद्वाज ने पढ़ा- संपूर्ण विश्व द्विज कुल गुणगान गा रहा है।

 आ जाओ परसु लेकर द्विज कुल बुला रहा है।

सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार देवेंद्र दीक्षित शूल ने मुफ्त खोरी पर पढ़ा''- सौ रुपया का मुक्त मिले कुछ तो हजार  का छोड़ें काम ।

इतना प्यारा हमें हराम ।

जय रघुनंदन जय सियाराम।

 इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा  डाॅ अरविंद भारद्वाज,  सोमदत्त शर्मा , उमेश चंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा महामई , मास्टर हरिशंकर शर्मा , सभासद श्रीमती कमलेश शर्मा , अरुण दीक्षित  एडवोकेट , दुर्वेश पचौरी  ,आकाश दीक्षित , रिंकू शर्मा , सोनू शर्मा, दीपांशु पंडित , कन्हैया पचौरी, उत्कर्ष पाठक, युवराज पंडित , मनोज राजोरिया , सत्य प्रकाश शर्मा भैंकुरी , सुनील शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...