सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सर्वार्थ सिद्धि, त्रिपुष्कर, आयुष्मान, सौभाग्य योग समेत कई शुभ योगों में मनाया जाएगा अक्षय तृतीया पर्व अक्षय तृतीया पर किया गया पुण्य कार्य नहीं होता है समाप्त : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 सर्वार्थ सिद्धि, त्रिपुष्कर, आयुष्मान, सौभाग्य योग समेत कई शुभ योगों में मनाया जाएगा अक्षय तृतीया पर्व


अक्षय तृतीया पर किया गया पुण्य कार्य नहीं होता है समाप्त : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

सिकंदराराऊ

वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है,शास्त्रों में इस तिथि को स्वयंसिद्ध मुहूर्त और युगादि तिथि कहा गया है। इस दिन कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य करने के लिए पंचांग की आवश्यकता नहीं होती, इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य अति शुभ फलदायक माना जाता है साथ ही इस दिन सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ भी हुआ था। इस बार तृतीया तिथि 22 अप्रैल प्रातः 08:03 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी अतः अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल शनिवार यानि कल मनाया जायेगा।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने अक्षय तृतीया पर्व के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि निर्णयसिंधु ग्रन्थ के अनुसार जिस दिन तृतीया तिथि पूर्वान्हव्यापिनी होती है उसी दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है दोनों दिन पूर्वान्हव्यापिनी तिथि होने पर तीन मुहूर्त के अधिक होने पर दुसरे दिन मनाने का विधान है, इस बार प्रदोष में तृतीया तिथि व्याप्त होने के कारण शनिवार को ही यह पर्व मनाया जाएगा।अक्षय का अर्थ है जो कभी खत्म ना हो अक्षय तृतीया वह तिथि है जिसमें सौभाग्य और शुभ फल का कभी क्षय नहीं होता। इस दिन पराक्रम एवं सत्य सनातन के ध्वजा वाहक और सनातन धर्म रक्षक भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में भगवान परशुराम का जन्म भी हुआ था।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। इन शुभ योग में किया गया धार्मिक कार्य जैसे पूजा, जप-तप, दान आदि कार्यों को बेहद शुभ फल मिलता है। आज रात्रि 11:24 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग प्रारंभ होकर कल प्रातः 05:48 तक रहेगा। इस शुभ योग में शुरू किया गया कोई भी शुभ कार्य निश्चित ही सफल होता है।सर्वार्थ सिद्धि योग में अशुभ योग जैसे शुक्र अस्त, पंचक, भद्रा आदि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।तीन ग्रहों के मिलने से बना त्रिपुष्कर योग प्रातः 5:49 मिनट से 7:49 मिनट तक रहेगा। इस शुभ योग में किया गया कोई भी शुभ कार्य का फल तीन गुना अधिक मिलता है,आयुष्मान योग प्रातः 9: 26 मिनट तक रहेगा। इस दिन आयुष्मान योग में किए गए धार्मिक कार्य आयु बढ़ाने वाला माना जाता है। इस शुभ योग में पितरों को तर्पण व पितरों के नाम का दान करने से ऐश्वर्य, आयु और आरोग्य की प्राप्ति होती है। रवियोग रात्रि 11:24 मिनट से आरंभ होकर कल प्रातः 5:48 मिनट तक रहेगा। सूर्य की पवित्र ऊर्जा होने के कारण यह योग सभी दोषों का नाश करता है। सौभाग्य योग प्रातः 9:36 मिनट से प्रारंभ होकर पूरी रात तक रहेगा।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सूर्योदय के समय शीतल जल से स्नान कर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी कि आराधना करें इस दिन जप तप, दान और व्रत से मिले पुण्य का कभी क्षय नहीं होता है तथा गृह प्रवेश, नींव पूजन, नई वस्तु की खरीदारी और विवाह करने की उत्तम तिथि भी अक्षय तृतीया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...