सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उप-शिक्षानिदेशक ने अलीगंज बीआरसी पर की जाँच पड़ताल!उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला प्रेमी बाले प्रकरण पर बीईओ के लिये बयान!

 उप-शिक्षानिदेशक ने अलीगंज बीआरसी पर की जाँच पड़ताल!उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला प्रेमी बाले प्रकरण पर बीईओ के लिये बयान!

अलीगंज। उपशिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य एटा ने अलीगंज खण्ड शिक्षा धिकारी कार्यालय पर जाँच पड़ताल करने पहुँचे।साथ ही बीते दिवस अलीगंज की न्याय पंचायत कूल्हापुर में कार्यवाहक प्र. अ. बीईओ से हुए प्रकरण को लेकर गम्भीरता से जाँच पड़ताल की वही बीईओ से उक्त प्रकरण को लेकर व्यान भी लिए और लिखित पत्र भी दिया गया। मंगलवार को उपशिक्षा निदेशक/डायट प्रा चार्य डॉ जितेन्द्र सिंह ने अलीगंज खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय बीआरसी पर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान बीते 8 अप्रैल 23 को अलीगंज बीईओ सुरेन्द्र कुमार अहिरवार द्वारा अपने निजी वाहन से विद्यालय चैक किये गए जिनमें अलीगंज ब्लाक के न्यायपंचायत कूल्हापुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला प्रेमी पर जो घटना घटित हुई उसके बारे में गहनता से जाँच पड़ताल की वही खण्ड शिक्षाधिकारी ने मामले को बताया साथ ही लिखित शिकायती पत्र भी सौंपा।

  ये था मामला-----

    अलीगंज व्लाक के कूल्हापुर न्याय पंचायत में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला प्रेमी में  अलीगंज खण्ड शिक्षाधिकारी सुरेन्द्र कुमार अहिवार ने 8 अप्रैल 23 को कूल्हापुर न्याय पंचायत के विद्यालय चैक किये गये समय लगभग 12 से 1 बजे के मध्य होगा जब खण्ड शिक्षाधिकारी इसी न्याय पंचायत के उच्चप्रथमिक विद्यालय नगला प्रेमी अपने निजी बाहन से पहुँचे तो उन्होंने पाया कि उक्त विद्यालय में विद्यालय में मौजूद छात्र छात्राओं द्वारा मध्यान भोजन योजना के तहत स्वयं रोटी बनायी जा रही थीं।वही विद्यालय में कार्यरत अध्यापक मौजूद नही थे। वही उक्त विद्यालय पर कार्यवाहक प्रधानाद्यपक जिलेदार सिंह मौजूद थे।बताया गया कि नगला बेनी पर तैनात कार्यवाहक प्रधानाद्यपक जिलेदार सिंह जो उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला प्रेमी पर मौजूद थे।मेने उनसे यह जानना चाहा कि इस विद्यालय के अध्यापक कहाँ है  छात्र स्वयं एमडीएम क्यों बना रहे हैं  विभाग द्वारा प्रत्येक विद्यालय में रसोईयों की तैनाती की गयी है लेकिन यहाँ पर रसोइया कहाँ है इतना पूछने पर जिलेदार सिंह ने कहा कि इस विद्यालय का निरीक्षण न ही करें तो अच्छा है आपको मुझे सूचना देकर विद्यालय को चैक करना चाहिए था यह मेरा इलाका है आप यहाँ से चले जाये आप मेरे विद्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं बीईओ ने बताया कि में वहाँ से डर की बजह से निकल गया  तब प्रधानाद्यपक ने कहा मेरा मूल विद्यालय प्राथमिक विद्यालय नगला बेनी है में नगला बेनी पर स्थति प्राथमिक विद्यालय में पहुँचा तो पीछे से जिलेदार सिंह भी आ गए मेरे साथ अनर्गल बाते करने लगे। विद्यालय में एक अध्यापक अनुपस्थति था शेष स्टाप मौजूद था।प्रधानाद्यपक व बीईओ में कुछ गरमा गर्मी होने लगी और ऑफिस में रखी मेज को वह जोर जोर से पीटने लगे।और धमकी देने लगे।बीईओ ने बताया कि  मेरी गाड़ी का फोटो भी खींच लिया। उक्त प्रधानाद्यपक द्वारा मुझे काफी देर तक परेशान किया। बड़ी मुश्किल से में जान बचाकर आ पाया।

    उक्त प्रकरण को लेकर उपनिदेशक महोदय ने बीईओ को  आश्वस्त किया कि इस प्रकरण पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...