धूमधाम के साथ निकाली गई बाबा साहब की शोभायात्रा कई स्थानों पर हुई हुए कार्यक्रम, प्रतिमा पर पहनाई मालाएं
धूमधाम के साथ निकाली गई बाबा साहब की शोभायात्रा
कई स्थानों पर हुई हुए कार्यक्रम, प्रतिमा पर पहनाई मालाएं
संवाद सूत्र, अलीगंज- संविधान शिल्पी बाबा डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। बाबा साहब के अनुयायियों ने बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अनुयायी बाबा साहब का गुणगान कर रहे थे। वहीं कई मोहल्लों में स्थापित डा अम्बेडकर की प्रतिमालाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रमों का दौर चला। डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती के मौके पर प्रातः से ही उनकी अनुयायियों में जोश का माहौल बना हुआ था। दोपहर लगभग दो बजे के करीब भीम नगर से शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा नेता जुनैद मियां द्वारा फीता काटकर किया गया। शोभायात्रा में बाबा अम्बेडकर, भगवान बुद्व, रमाबाई अम्बेडकर, सावित्री बाई फुले की झांकियों को सम्मलित किया गया था। बैण्डबाजों की धुन पर युवा, महिलाएं, युवतियां थिरक रही थी। इस अवसर पर डा प्रदीप, मुकेश गौत्म, पूरन सिंह, मनोज कुमार, मदनलाल, प्रकाश सिंह, पीके कठेरिया, जहांगीर, सुभाष चन्द्र सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं पुराने बस अडडा स्थित अम्बेडकर एवं मोहल्ला छेदालाल गौड स्थित अम्बेडकर की प्रतिमा पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर एवं सुजीत गुप्ता बॉबी साडी संसार ने माल्यार्पण किया तथा अम्बेडकर जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने पिछडों, गरीबों, कमजोर के लिए अपने संघर्ष किया और आज उन्हीं के बनाए गए संविधान से देश चल रहा है। इस अवसर पर मण्डल विकास गुप्ता, , विशाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, दिनेश गुप्ता, प्रमोद प्रेमी, राधेश्याम, गुलशन, सौरभ कठेरिया सहित बडी संख्या में अम्बेडकर जी के अनुयायी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें