जिला सत्र न्यायालय मे मूलभूत सुविधाओं व वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जाए
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा जिला सत्र न्यायालय बार रुम में पहुंच कर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अजय कुमार भारद्वाज द्वारा न्यायालय परिसर व वादकारियों के लिए मूलभूत सुविधाओं व संविधान प्रदत्त मांगों को पूरा करने के लिए जो मौन आमरण अनशन किया जा रहा है।
समर्थन देते हुए एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि न्यायालय परिसर में वादकारियों के संविधान प्रदत्त मूलभूत अधिकारों की रक्षा करते हुए वादकारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए । न्यायालय परिसर में साफ-सफाई, शुद्व पेयजल, न्यायालय कक्षों मे समुचित फर्नीचर, राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना, चिकित्सा सुविधा, आदि सभी यथासंभव मांगों को पूरा कराया जाये। जिससे अधिवक्तागण, वादकारियों को सुविधाजनक वातावरण मिल सके। एडीएचआर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की मांगों का पुरजोर समर्थन करने के साथ साथ उनके पूर्ण समाधान की मांग करता है। आमरण अनशन स्थल पर एडीएचआर जिलाध्यक्ष डा.पी.पी.सिंह के साथ साथ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पौरुष(राजा भईया), अरविन्द वशिष्ठ, अंकित सिंह, राजुल माहेश्वरी, अंकित कूलवाल, पिंटू चौधरी, शरद अग्रवाल, राधेलाल पचौरी, हरीओम शर्मा, विश्वास सारस्वत, रामेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें