*नगर निकाय चुनाव*
भाजपा प्रत्यशियों ने अंतिम दिन किया नामंकन
अलीगंज।* नगर निकाय चुनाव हेतु नगर पंचायत व नगरपालिका के अध्यक्ष पद के दावेदारों ने भाजपा पार्टी के घोषित दावेदारों ने लाव लश्कर के साथ नामंकन किया।सोमवार को अलीगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु स्व सन्दीप गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता ने नामांकन किया। वही जैथरा नगर पंचायत राजा का रामपुर नगर पंचायत से रेखा रानी ने अपना नामांकन किया। नामंकन का आज आखिरी दिन था। तहसील परिसर से लेकर नामंकन स्थल तक भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। वही सुरक्षा व्यवस्था की कमान स्वयं अलीगंज सीओ सुधांशु शेखर संभाले हुए थे। नामंकन कक्ष में दावेदार व प्रस्तावक के लिये प्रवेश था। वही साथ आये लाव लश्कर को पुलिस ने बाहर ही रोक दिया था। नगर पालिका अलीगंज नगर पंचायत जैथरा व राजा का रामपुर में भाजपा पार्टी के दावेदार नामंकन करने अंतिम दिन पहुँचे चूंकि भाजपा ने अपने अपने प्रत्यशियों की सूची 23 अप्रैल को ही जारी की थी। इस मौके पर विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, दिनेश चंद गुप्ता क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, अशोक रतन शाक्य, बॉबी गुप्ता, जिला अध्यक्ष आमोद आर्य, जिला महामंत्री आशीष राजपूत, रजनी गोस्वामी, अर्चना गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, रानी गुप्ता, मीनू गुप्ता, मंजू गुप्ता, विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें