दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराली जनों ने फांसी लगाकर विवाहिता की कर दी हत्या
कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर असदपुर में रविवार को फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने कोतवाली में दो महिलाओं समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वीरेंद्र सिंह पुत्र राजबहादुर निवासी गांव नगला गंगी थाना सकीट एटा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसने अपनी पुत्री संजू की शादी गांव महमूदपुर असदपुर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र किशनवीर सिंह के साथ मई 2022 में की थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये व एक सोने की चेन की मांग करने लगे। रविवार को उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी। रिपोर्ट में पति प्रवीण कुमार, ससुर किशनवीर सिंह, जेठ सुरजीत, जेठानी मंजू, सास भूरी को नामजद किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें