एटा ब्रेकिंग
लोकेशन एटा
रिपोर्टर अजय चौहान
मोबाइल8006337206
ससुराल गए युवक की गोली लगने संदिग्ध परिस्थितियों मैं हुई मौत,
नाराज परिजनों ने मेडिकल कालेज से शव को निकालकर जी टी रोड को किया जाम,
आधा घण्टे की कड़ी मसक्कत के बाद खुला जाम,
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद।
एंकर खबर सूबे के जनपद एटा से है जहाँ ससुराल गए यूवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों मैं मौत हो गई, मौत की सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पर पहुंच गए ,जहां परिजनों ने ससुरालियों पर युवक देवेंद्र उम्र 24 वर्ष निवासी रामपुर घनश्याम पुर थाना कोतवाली देहात की हत्या करने का आरोप लगाया है, परिजनों ने शव को मेडिकल कालेज एटा से निकालकर जी टी रीड पर रख दिया और न्याय की मांग करते हुए आधे घण्टे तक मार्ग को जाम रखा, मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाअधिकारियों द्वारा न्याय का आश्वासन दिया गया तब कहीं जाकर जाम खुल सका, अपर पुलिस अधीक्षक धनन्जय कुशवाहा ने मामले से जुड़ी जानकारी मीडिया से साझा करते हुए कहा गया कि युवक देवेंद्र उम्र 24 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों मैं गोली लगने से मौत होने का मामला है परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा हत्या की गई है मामले की जांच हेतु संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है, शव को पुलिस द्वारा कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है मामले की छानबीन के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
वाइट धनन्जय कुशवाहा
अपर पुलिस अधीक्षक
एटा,
वाइट सत्यदेव(मृतक युवक का भाई)


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें