सड़क किनारे मिला बीस वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था मे शव।मिला
खबर एटा जनपद की कोतवाली अलीगंज से है जहाँ 20 वर्षीय युवक सिकन्दर पुत्र पप्पू शुक्रवार शाम को बाजार सामान खरीदने निकला था
उसका शव संदिग्ध अवस्था मे गांव के बीचों बीच सड़क के पास सुबह मृत अवस्था में मिला है,
यूवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया ,गांव में शव मिलने की सूचना से सनसनी व्याप्त हो गई,
सूचना मिलते ही मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंचा जिसने शव को कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है,
मौके पर फील्ड यूनिट,डॉग स्क्वाड की टीम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक धनन्जय कुशवाहा पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच के निर्देश स्थानीय पुलिस को
दिये,घटनास्थल का
एसएसपी ,एएसपी और सीओ अलीगंज ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है,
परिजनों ने हत्या का आरोप
लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से न्याय की मांग की है, घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सिकंदर पुत्र पप्पू उम्र लगभग 20 वर्ष का शव गांव मे सड़क के किनारे वरामद हुआ है, परिजनों के कथन के अनुसार उसकी हत्या की गई हैं, मौके पर फील्ड यूनिट डॉग स्कुऐड सहित जांच के लिए टीम को निर्देशित कर दिया है शव को कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से साफ होगा कि उसकी मृत्यु के क्या कारण है पता चला है कि मृतक यूवक की बहिन की शादी 12 मई को होनी है, ये पूरा मामला पाप
थाना अलीगंज क्षेत्र के हिरदेपुर का है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें