अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
बुधवार की रात्रि एटा रोड पर गांव भिसी मिर्जापुर के निकट एक युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद पर मौके पर मौत हो गई।
एटा के गांव नगला गूलर निवासी 25 वर्षीय संदीप पुत्र लाखन सिंह सिकंदराराऊ से बाइक पर गांव वापस लौट रहा था। देर रात्रि अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक संदीप मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली पर मृतक के परिजनों ने बताया की भुस की बुर्जी बांधने के लिए वह सिकंदराराऊ में तिरपाल तथा बल्ली खरीदने आया था। वहां से लौटते समय उसके साथ हादसा हो गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें