सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्नान, दान, मोक्ष का महापर्व गंगा सप्तमी बुधवार को पृथ्वीलोक के प्राणियों के तारण हेतु माँ गंगा हुईं अवतरित : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 स्नान, दान, मोक्ष का महापर्व गंगा सप्तमी बुधवार को

पृथ्वीलोक के प्राणियों के तारण हेतु माँ गंगा हुईं अवतरित : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

सिकंदराराऊ

 सनातन धर्म में नदियों को देवी का स्वरूप माना जाता है,गंगा,यमुना,मंदाकिनी, नर्मदा आदि नदियां आदिकाल से ही हिन्दू आस्था की प्रतीक हैं,लोग इनकी पूजा और आराधना करते हैं,वहीं अनेकों वर्षो से पवित्रता का प्रतीक गंगा नदी  का विशेष महत्व है। वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को माँ गंगा पृथ्वीलोक पर अवतरित होने के कारण इस दिन गंगा सप्तमी का महापर्व मनाया जाता है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने गंगासप्तमी पर्व से जुडी जानकारी साझा करते हुए बताया कि मां गंगा का जन्म भगवान विष्णु के पैरों से हुआ तथा महादेव की जटाओं में इनका वास है।

मान्यता के अनुसार कपिल मुनि के श्राप से राजा सगर के 60 हजार पुत्र भस्म हो गए तब उनके उद्धार के लिए राजा सगर के वंशज भगीरथ ने घोर तपस्या की जिससे प्रसन्न होकर मां गंगा धरती पर आकर सगर के 60 हजार पुत्रों का उद्धार किया इसलिए गंगा को मोक्षदायिनी भी कहा जाता है।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने गंगा सप्तमी की पूजा एवं इस दिन लगने वाले योगों के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि मध्यान्ह व्यापिनी सप्तमी में गंगा जी का पूजन करना चाहिए, यदि दोनों दिन तिथि मध्यान्ह व्यापिनी हो या एक भी दिन नहीं हो तब पहले दिन गंगा सप्तमी मनाना श्रेष्ठ रहता है अतः शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आज यानि बुधवार को प्रात: 11:35 मिनट से प्रारंभ होकर कल दोपहर 01:34 मिनट तक रहेगी,इसलिए आज गंगा सप्तमी मनाना अत्यंत श्रेष्ठ रहेगा,मां गंगा की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक है। इस दिन गंगा स्नान से जन्म जन्मांतर के पाप कट जाते हैं, शास्त्रों में तीर्थ स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त को उत्तम बताया गया है, इसलिए आज प्रातः गंगा स्नान करना शुभ होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...