सपा प्रत्याशी बबली ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल
बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु पांच नामांकन पत्र खरीदे गए वहीं सदस्य पद के लिए 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई । बुधवार को मनोज शर्मा , कविता शर्मा तथा हसन नूरजहां ने 1-1 और फानूश इकराम ने दो नामांकन पत्र खरीदे ।इस प्रकार अब तक कुल अध्यक्ष पद के 22 और सदस्य के लिए 150 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं।
इसी क्रम में नगर पंचायत पुरदिलनगर के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को दो एवं सदस्य के लिए 16 नामांकन पत्रों की खरीदारी की गई। पुरदिलनगर में अब तक अध्यक्ष पद के सात और सदस्य के लिए 68 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। जब कि हसायन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को 6 एवं सदस्य पद के लिए 8 नामांकन पत्र की खरीद की गई। यहां अब तक कुल अध्यक्ष पद के 10 और सदस्य पद के 15 नामांकन खरीदे गए हैं। सिकंदराराऊ तथा हसायन मैं अब तक एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया है। बुधवार को पुरदिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा उम्मीदवार बबली बघेल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी अमर सिंह यादव , डॉ ललित बघेल, मनोज बघेल, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें