सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस ने बनाई जय भारत सत्याग्रह अभियान तथा निकाय चुनाव की रणनीति

 कांग्रेस ने बनाई जय भारत सत्याग्रह अभियान तथा निकाय चुनाव की रणनीति

सिकंदराराऊ

जय भारत सत्याग्रह अभियान के तहत 24 अप्रैल को हाथरस जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर होने वाले विशाल सत्याग्रह को सफल बनाने एवं सिकंदराराऊ व पुरदिलनगर से अधिक से अधिक सहभागिता कराने हेतु व नगर निकाय चुनाव में मजबूती के साथ लड़ने की तैयारियों को लेकर आज सिकंदराराऊ नगर, ब्लॉक एवं पुरदिलनगर नगर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बैठक की । सभी की सहमति से सिकंदराराऊ नगर पालिका प्रभारी डॉ जहीरूद्दीन पीरजादा एवं पुरदिलनगर नगरपंचायत प्रभारी निखिलवर्ती पाठक को बनाया गया। साथ ही बैठक में वार्ड प्रभारियों को लेकर मंथन किया गया। जिसकी घोषणा अगले 2 दिनों में कर दी जायेगी। 

जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ निकाय चुनावों की तैयारी में जुट जाए। प्रत्येक पदाधिकारी को अपने साथ 10 से 20 साथी 24 अप्रैल को होने वाले हाथरस सत्याग्रह में कलेक्ट्रेट लेकर पहुंचना है। आज पूरे देश हित की लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं। हमें पूरी शक्ति के साथ राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है। आज हमें जाति और धर्मों को छोड़कर देशहित देखना है। एक अकेली कांग्रेस पार्टी है जो जाति और धर्म से परे देश हित के लिए काम कर रही है। निर्णय आप सबको लेना है। 

नवेद अहमद खान पीसीसी व नगर अध्यक्ष कार्यवाहक अखलाक भारती ने संयुक्त बयान में कहा कि आज राहुल गांधी देश की लड़ाई लड़ रहे हैं। संविधान व देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। महंगाई को रोकने के लिए व रोजगारी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। आज हम कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हैं। जय भारत सत्याग्रह 24 अप्रैल को जिला अधिकारी कार्यालय पर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा । उसमें सिकंदराराऊ से ढाई हजार लोगों की सहभागिता होगी । अध्यक्षता पंडित केशव देव शर्मा ने की व संचालन नगर अध्यक्ष हसीन खान ने किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से  जहीरुद्दीन पीरजादा प्रभारी, साकिर कुरेशी , निखिलवर्ती पाठक, सगीर सभासद,  कैलाश चंद्र, दीपक जादौन, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार, हरि ,प्रदीप कुमार ब्लॉक अध्यक्ष ,मोहम्मद सोहेल , नजर मोहम्मद, मोहम्मद आमिर, शादाब कुरेशी, अमान अली, आतिफ अली, उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...