नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा
एटा, । लंबी कशमकश के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चार नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद प्रत्याशी नामांकन करने की तैयारियों में जुट गये हैं। प्रत्याशी बनने के बाद समर्थकों की ओर से बधाईयां दी जा रही है।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि नगर पालिका परिषद एटा पर सामान्य वर्ग महिला की सुधा गुप्ता पत्नी पंकज गुप्ता, नगर पालिका परिषद अलीगंज पर सामान्य वर्ग महिला सुनीता गुप्ता पत्नी सुदीप कुमार गुप्ता, नगर पालिका परिषद मारहरा पर अनुसूचित जाति महिला वर्ग की राजनश्री पत्नी विजय सिंह, नगर पालिका परिषद जलेसर पर पिछड़ा वर्ग महिला की इंदूवाला कुशवाह पत्नी बीएल कुशवाह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत राजा का रामपुर रेखा रानी पत्नी संजीव कुमार, नगर पंचायत जैथरा बिजेन्द्र सिंह चौहान पुत्र रामपाल सिंह चौहान, नगर पंचायत सकीट शकुंतला शाक्य पत्नी राजवीर सिंह शाक्य, नगर पंचायत निधौलीकलां देवलाल लोधी पुत्र नाथूराम बौहरे, नगर पंचायत अवागढ़ महेशपाल सिंह पुत्र ऐदल सिंह, नगर पंचायत मिरहची पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मीना देवी पत्नी दलवीर सिंह लोधी को बनाया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें