सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ डॉ.भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव का आयोजन

 महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ डॉ.भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव का आयोजन 

सिकंदराराऊ                                                      गुरुवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिकन्दराराऊ  में महाविद्यालय की प्राचार्या  प्रो.शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से हुआ। जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की उपस्तिथि में बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्पण एवं अपने श्रद्धासुमन अर्पण कर किया। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने व्यापक स्तर पर सहभागिता की। 

प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने बाबा साहेब के प्रारंभिक जीवन, विषम परिस्थितियों में उनके द्वारा अर्जित उपलब्धियों, समाज के वंचित वर्ग के लिए किए गए उनके प्रयासों आदि को विस्तृत रूप से छात्र-छात्राओं के समक्ष रखते हुए उन्हें बाबा साहेब के आदर्शों, उनकी शिक्षाओं, उत्कृष्ट लक्ष्यों पर चलने हेतु प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को बाबा साहेब के शैक्षणिक विचारों एवं उनका शिक्षा के प्रति समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें अपना 'शैक्षिक आदर्श' मनाने हेतु प्रेरित किया। 

डॉ.हिमांशु राय ने बाबा साहेब के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके राजनीतिक-सामाजिक विचारों की प्रासंगिकता पर महत्त्व डालते हुए उनकी 'जाति का उन्मूलन', 'शुद्र कौन' आदि किताबों को पढ़ने हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। 

श्री विश्वनाथ प्रताप ने बाबा साहेब के शैक्षिणक जीवन,उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, मुकनायक, जनता आदि समाचार पत्रों की शैली की चर्चा कर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को भी छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा. छात्र-छात्राओं में अभिषेक, अश्वनी, अखिलेश, कुलसुम, हरिओम आदि छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता करते हुए बाबा साहेब की शिक्षाओं पर विचार प्रस्तुत किए। 

 कार्यक्रम के संचालक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में सहभगिता के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन, समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार प्रकट कर सभी को बाबा साहेब जन्मोत्सव की बधाई एवं मंगलकामनाएँ दी। 

इस सुअवसर पर डॉ. जितेंद्र कुमार परमार,  अरवेश कुमार, बृजमोहन आदि विशिष्टजन भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...