फर्जी निकाहनामा प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच के आधार पर धोखाधड़ी की धारा का इजाफा
पुरदिलनगर के फर्जी निकाहनामा प्रकरण में घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच के आधार पर धोखाधड़ी की धारा का इजाफा किया गया है। पुत्री का फर्जी निकाहनामा बना कर छवि खराब करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने पिता-पुत्र सहित चार नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुरदिलनगर निवासी महिला ने कोतवाली मे रिपोर्ट करते हुए आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री को रासिद व अरसद तथा आजिम पुत्रगण कौसर अली आये दिन परेशान करते हैं। जब मैंने उक्त लोगों से पुत्री को परेशान नहीं करने से मना किया तो उक्त लोग मुझको को जान से मारने की धमकी देने लगे। रासिद ने कहा तू अपनी बेटी से शादी करवा दे नहीं तो तेरी बेटी से जबरदस्ती शादी करेंगे। मेरी पुत्री का एक निकाह नामा उपरोक्त लोगों द्वारा बनवाया है जो मेरी बस्ती के लोगों को दिखाया, जिसकी जानकारी मुझे मेरे बस्ती के लोगों से हुई है। जिसकी शिकायत उपरोक्त लोगों के पिता कौसर अली पुत्र याकूब अली से की तो वो भी गाली गलौज करने लगे। उक्त घटना से मेरी पुत्री को काफी सदमा पहुंचा है। उक्त घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने नामजदों के खिलाफ महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें