पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह द्वारा आगामी त्यौहार व जुमे की नामाज आदि के दृष्टिगत थाना सिकन्दराराऊ पर गणमान्य व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों से वार्ता कर त्यौहार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी कर सभी से आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्णढंग से मनाने की अपील की गई तथा जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराने हेतु विस्तार से चर्चा की गई । बताया गया कि शासन द्वारा जारी गाइड का पालन किया जाए, सड़क पर नमाज न अदा की जाए, निर्धारित स्थल पर ही नमाज अदा की जाएं तथा त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें, किसी भी धर्म सम्प्रदाय के सम्बन्ध में कोई अवांछित पोस्ट न करें और किसी बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करे, जिससे जनपद में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो । पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है । मीटिंग में उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाई-चारे के साथ त्यौहार को मनाने हेतु अपील की गई ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें