पशुपालन विभाग के द्वारा विकासखंड हसायन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहोरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सोमेश यादव ने गांव पूजन एवं गौ माता को माल्यार्पण कर तथा गौ माता को गुड़ चना खिलाकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित करके किया।
सोमेश यादव द्वारा पशुपालकों से गाय पालन एवं दूध पीकर गाय न छोड़ने की अपील की गई।
ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार द्वारा ग्राम वासियों को इस शिविर का लाभ लेने हेतु अनुरोध किया गया।
खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पीके सिंह द्वारा पशुपालकों को सहभागिता योजना के अंतर्गत गाय पालन के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं विभागीय योजनाओं पशु बीमा, केसीसी ,सेक्स सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान आदि का भरपूर फायदा उठाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण एवं रोगों से बचाव हेतु जानकारी पशुपालकों को दी गई।
मेले में कुल 412 पशुपालकों के पशुओं को दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। चार पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, 21 पशुओं का बधियाकरण , 101 गौवंश को एलएसडी टीकाकरण का कार्य कराया गया।
मेले में एलईओ हरिओम ,शेरपाल, विजय कुमार, अवधेश, नरेश, ललित, दुष्यंत, दीपेश , देवेंद्र , अंकित , सतीश आदि मौजूद रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें