सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु कैरियर परामर्श” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में समस्त छात्र-छात्राओं हेतु प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और डॉ0 अजब सिंह के प्रभारत्व में कॉलेज के कैरियर परामर्श और रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से “रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु कैरियर परामर्श” विषय पर कार्यशाला  का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 

“रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु कैरियर परामर्श”  कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। 

सर्वप्रथम कॉलेज कार्यशाला में दोनों विशेषज्ञों-  गोपाल भारद्वाज एवं  कुलदीप सिंह का महाविद्यालय परिवार द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया और प्राचार्या द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किये तथा कार्यशाला की अध्यक्षता की I यह कार्यशाला बीआईआईटी, सिकन्दराराऊ शाखा और कौशल विकास केन्द्र के सहयोग से संपन्न हुई और प्रशिक्षण तथा परामर्श हेतु विशेषज्ञ- गोपाल भारद्वाज एवं  कुलदीप सिंह रहे I

इस सुअवसर पर विशेषज्ञ- गोपाल भारद्वाज एवं कुलदीप सिंह ने  छात्र-छात्राओं को  विभिन्न रोजगारों एवं स्वरोजगारों हेतु  विस्तृत जानकारी दी I उन्होंने कंप्यूटर और इन्टरनेट आधारित विविध ट्रेनिंग कार्यक्रमों, कंप्यूटर के बेसिक पाठ्यक्रमों पर बल दिया। जिनमें डी सी ए प्लस इन्टरनेट, हिन्दी एवं इंग्लिश टाइपिंग,3-सी0 सी0 सी0,टेली(प्राइम), डी0 टी पी0 ,डी0 सी0 टी0 टी0,‘ओ’ लेवल और इंग्लिश स्पीकिंग  शामिल रहे I छात्राओं हेतु स्वरोजगार के लिए सिलाई, कढाई और ब्यूटी पार्लर कोर्स करने की भी सलाह दी I इस कार्यशाला के दौरान बहुत से छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रोजगार व स्वरोजगारों पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अपना पंजीयन कराया I

डॉ0 अजब सिंह, प्रभारी-कैरियर परामर्श और रोजगार प्रकोष्ठ ने अपने सम्बोधन में कहा की रोजगार और स्वरोजगार का परिदृश्य तेजी से बदल रहा हैI स्नातक व परा-स्नातक के छात्र-छात्राओं को बदलते परिवेश को समझकर स्वयं को तैयार करना समय की मांग है I वर्तमान में सेवा और उससे जुड़ें क्षेत्रों में सर्वाधिक रोजगार हैं,परन्तु उन रोजगारों में स्वयं को अच्छी तरह से स्थापित करने के लिए इन्टरनेट आधारित पाठ्यक्रमों को भी तैयार करना होगा, जिनमें डाटा माइनिंग,डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग,आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, एस0पी0 एस0 एस0,ए0म0ओ0एस0 और मक्स्कदा(MAXQDA),आदि शामिल हैं I 

तदुपरांत कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने छात्र-छात्राओं को रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु स्वयं को तैयार करने और सक्षम बनने हेतु प्रोत्साहित किया एवं कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं और अन्य प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की I कार्यशाला में प्रो0 मंजु उपाध्याय, प्रो0 विनीता कुमारी,डॉ0 हिमांशु राय, डॉ0 गोविन्द अग्रवाल व विश्वनाथ प्रताप सिंह उपस्थित रहे । कार्यशाला से लगभग-90-100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया I कार्मिक  बृजमोहन ने सहयोग किया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...