नगर के मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी निवासी एक 12 वर्षीय बालक लापता हो गया जिसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
यश कौशिक (उम्र 12 वर्ष) पुत्र अंशुल कौशिक निवासी भूतेश्वर कॉलोनी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस दिनांक 19.10.2023 को सुबह से लापता है तथा सफेद-ग्रे कलर की शर्ट व ग्रे पेन्ट और पैर में काले रंग के जूते पहने हुये है । परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई जब नही मिला तो इसकी सूचना थाना सिकन्द्राराऊ में दी गई है । जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 565/24 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है । पुलिस लापता बालक की तलाश में जुट गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें