सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रविवार को मनाया जायेगा करवा चौथ व्रत …. समसप्तक,बुधादित्य सहित पाँच योगों में मनाया जायेगा सौभाग्य का पर्व करवा चौथ : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

हाथरस। 

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहाग का पर्व यानि करवा चौथ मनाया जाता है, इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सेहत के लिए निर्जला व्रत रखतीं हैं और रात्रि चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण किया जाता है। पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व से जुडा यह व्रत सर्व प्रथम माँ पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। कालांतर में द्रौपदी ने भी पांडवों को संकट से मुक्ति दिलाने के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार चतुर्थी तिथि रविवार यानि कल प्रातः 06:46 मिनट से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर प्रातः 04:16 मिनट पर सूर्योदय से पूर्व समाप्त हो जाएगी ।वहीं ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 04:44 मिनट से 05:35 मिनट तक रहेगा।अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:43 मिनट से दोपहर 12:28 मिनट तक रहेगा, चन्द्रोदय रात्रि 07:58 पर होगा।

अतः 20 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत रखा जाएगा। इस बार करवाचौथ पर समसप्तक योग, बुधादित्य योग के साथ गजकेशरी, महालक्ष्मी और शश योग आदि दुर्लभ संयोग बनने के कारण यह करवा चौथ विशेष मंगलकारी रहेगी।

स्वामी जी ने बताया कि करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाएं नित्यकर्मों से निवृत्त होकर, स्नान आदि करके आचमन के बाद अपने सौभाग्य एवं पुत्र पौत्रादि तथा निश्चल संपत्ति की प्राप्ति के लिए करवा चौथ का व्रत करूंगी कहकर व्रत का संकल्प लें। यह व्रत निराहार ही नहीं,अपितु निर्जला के रूप में करना अधिक फलप्रद माना जाता है। इस व्रत में शिव पार्वती, कार्तिकेय और गौरा का पूजन करने का विधान है। अतः भगवान शिव परिवार का विधि विधान से षोडशोपचार पूजा करके एक तांबे या मिट्टी के पात्र में चावल, उड़द की दाल, सुहाग की सामग्री,सिंदूर, चूडियां शीशा, कंघी,एवं दक्षिणा रखकर किसी बड़ी सुहागिन स्त्री या अपनी सास के पांव छूकर उन्हें भेंट करनी चाहिए। उसके बाद करवा चौथ महत्व की कथा सुनकर चन्द्रमा को अर्घ्य देकर पति का आशीर्वाद लेकर पति द्वारा जल लेकर व्रत को पारण करें।

करवा चौथ व्रत की कथा को लेकर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी ने बताया कि वैसे तो अनेकों पौराणिक कथाएं करवा चौथ से जुडी हैं लेकिन संक्षिप्त कथा के अनुसार शाकप्रस्थपुर वेदधर्मा ब्राह्मण की विवाहिता पुत्री वीरवती ने करवा चौथ का व्रत किया था। नियमानुसार उसे चंद्रोदय के बाद भोजन करना था, परंतु उससे भूख नहीं सही गई और वह व्याकुल हो उठी। उसके भाइयों से अपनी बहन की व्याकुलता देखी नहीं गई और उन्होंने पीपल की आड़ में आतिशबाजी का सुंदर प्रकाश फैलाकर चंद्रोदय दिखा दिया और वीरवती को भोजन करा दिया।परिणाम यह हुआ कि उसका पति तत्काल अदृश्य हो गया। अधीर वीरवती ने बारह महीने तक प्रत्येक चतुर्थी को व्रत रखा और करवा चौथ के दिन उसकी तपस्या से उसका पति पुनः प्राप्त हो गया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...