कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला विजन में गांव के ही एक व्यक्ति ने रात्रि के समय घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी कर दी और शोर मचाने पर जाति सूचक शब्द कहे तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित महिला के पति ने कोतवाली में एससी एक्ट के तहत दर्ज कराई है।
गांव नगला विजन थाना सिकंद्राराऊ निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 20 अक्टूबर 2024 को रात्रि करीब 12:00 बजे गांव का ही सुरेंद्र यादव पुत्र हरि सिंह उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी के ऊपर बैठ गया और छेड़छाड़ करने लगा। उसकी पत्नी द्वारा शोर करने पर परिजन जाग गए। यह देख आरोपी गाली गलौज करने लगा और जातिसूचक शब्द कहे। यह आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें