धर्म को बचाने के लिए रामलीला जैसे कार्यक्रमों का मंचन मर्यादा में रहकर होना चाहिए : महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती पुरी
ग्राम कचौरा में चल रही रामलीला के दौरान किष्किंधा कांड में भगवान राम और सुग्रीव का मिलन हुआ। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति से सभी आनंदित हुए। इस अवसर पर हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव एवं निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती पुरी जी महाराज उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी ग्राम वासियों को धार्मिक आयोजनों में मर्यादा का ध्यान रखने का निर्देश दिया ।
उन्होंने कहा कि हमारे देवी देवता और महापुरुषों के वेश धारी लोग सड़क पर नाच रहे हैं। इससे सनातन का उपवास हो रहा है ।रामलीलाओं में अश्लीलता एवं फिल्मी गानों के द्वारा भी समाज में गलत संदेश जा रहा है। ऐसे आयोजनों में मर्यादा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।
आचार्य हरिओम गुप्ता ने भी सभी को एकजुट होकर संस्कृति को बचाने के लिए धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाने का आवाहन किया।
हनुमान जी का भव्य दरबार, नवदुर्गा की झांकी का मंचन हुआ।
इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संरक्षक सुबोध गुप्ता, रामलीला कमेटी अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ,उपाध्यक्ष हर्ष गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज राठौर ,महामंत्री मुकेश शर्मा, मंत्री अमित गुप्ता, डायरेक्टर प्रदीप राठौर, बंटी नागर ,अर्पित गुप्ता ,वंश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें