सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नवरात्रि,दुर्गापूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर किया गया पीस कमेटी का आयोजन

हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा आदि त्यौहारों के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ व क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ श्यामवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से थाना सिकन्द्राराऊ व उपजिलाधिकारी हाथरस, व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा कोतवाली नगर व थाना प्रभारी हसायन द्वारा थाना हसायन व थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर क्षेत्र के गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व धर्मगुरू आदि उपस्थित रहे । माटिंग के दौरान उपस्थित सभी लोगों से उनके क्षेत्र में निकाले जाने वाली शोभा यात्राओं एवं उनके प्रस्तावित रूटों के बारे मे जानकारी की गयी तथा शोभायात्रा के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । 

बैठक के दौरान गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरुओं से आह्वान किया गया कि कि त्यौहार पूर्व की भांति परंपरागत तरीके से सम्पन्न कराये जाएं एवं त्यौहार के दौरान परंपरागत तरीके से ही शोभायात्रा जुलूस निकाले जाए तथा कोई भी शोभायात्रा, जुलूस बिना अनुमति के न निकाला जाए तथा निकलने वाले शोभायात्रा, जुलूस एवं उनके रूट आदि की सूचना प्रशासन एवं पुलिस को अवश्य दें, जिससे समुचित पुलिस प्रबन्ध किया जा सकें और शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार संपन्न कराया जा सकें । मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि त्योहारों के दौरान डीजे आदि ध्वनि विस्तार यंत्र निर्धारित ध्वनि सीमा तक ही बजाए जाए, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी । आगामी त्यौहार नवरात्रि मे जिन स्थानो पर प्रतिमाओ को स्थापित किया जायेगा उनकी परमीशन से पूर्व स्थानो का निरीक्षण किया जायेगा । सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करे, जिससे जनपद हाथरस में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो । सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करे । बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरुओ द्वारा आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहारों को मनाने का आश्वासन दिया गया तथा सोशल मीड़िया के दुरूपयोग एवं अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने आदि के सम्बन्ध में आमजनमानस को भी जागरूक करने व स्वयं भी पालन करने हेतु सभी को जागरूक किया गया । किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...