एसडीएम नें कान्हा गौशाला जैथरा का किया औचक निरीक्षण गोवंशों के लिए हरे चारे की पर्याप्त रहे मात्रा, दिए निर्देश
अलीगंज।* उप जिलाधिकारी अलीगंज नें कान्हा गौशाला जैथरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौवंशों के खानपान चारे आदि व्यवस्था के बारे में जानकारी कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने कान्हा गौशाला जैथरा में निरीक्षण के दौरान पाया की गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा मे भूसा के साथ साथ हरा चारा भी उपलब्ध पाया गया। वहीं गौशाला में लगे कैमरा को भी चेक किया गया जो संचालित स्थिति में पाए गए। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सही पायी गयी। वही गौशाला में एक गोवंश बीमार पाया गया जिसका उपचार नियमित रूप से किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला पर गौवंश को बीमारियों आदि से बचाव के समुचित उपायों के साथ ही सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह से दुरुस्त रखा जाए। इसके अलावा पशुओं को किसी भी प्रकार की बीमारी आदि न हो सके जिसके लिए जांच नियमित रूप से कराते रहे। गोवंशों के खान-पान चारा आदि व्यवस्थाओं को पूरी तरह से दुरुस्त रखते हुए किसी भी प्रकार की कमी न होने पाये और गौवंशों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य किये जाये।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें