एटा रोड पर रेलवे फाटक के समीप स्थित मुक्तिधाम में जन सहयोग से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
राधेकांत सक्सेना, राजीव शर्मा, कुमुद कांत गर्ग, प्रदीप मुदगल आदि लोगों ने बीते सन 2016 से जन सहयोग से इस मुक्ति धाम का जीणोद्धार करते आ रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जब हम सन 2016 में यहां पर शव को दाह संस्कार करने आए थे तो यहां पर स्थिति बहुत दयनीय थी। ना तो शव को दाह संस्कार के लिए जगह थी पर्याप्त और नई साफ-सफाई थी। जिसके चलते उस समय से आज तक यहां पर जन सहयोग लेकर समय-समय पर जीर्णोद्धार कराते आ रहे हैं।
चारों सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया की कोरोना काल में भी इनके द्वारा जिन जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता थी। उनको निशुल्क सिलेंडर भी दिलवाए गए थे, और आज भी वह कार्य पूर्णतः सुचारू है।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें