पूरे देश में अष्टमी और नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से और आस्था के साथ मनाया जाता है जिसको लेकर नगर के प्रमुख मंदिरों पर भक्तों का ताता लगता है जिसके दृष्टिकोण सुरक्षा को बेहतर बनाने के चलते सिकंद्राराऊ कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
आपको बतादें कल दिनांक 11 अक्टूबर को अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा जिसके दृष्टिगत सिकंदराराऊ के पथवारी व चामुंडा मंदिर पर पुलिस प्रशासन ने डेरा जमा लिया है ताकि आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की अवस्था का सामना न करना पड़े वहीं मंदिर में पुजारी ने बताया कि कल अष्टमी और परसों नवमी के पर्व को लेकर हमारे मंदिर पर आने वाले भक्तों के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं और पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी आज से ही यहां पर मुस्तैद है ताकि आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना करना पड़े, चामुंडा और पथबारी मंदिर दोनों ही ऐसे प्रमुख मंदिर है जो कि नगर के मुस्लिम आबादी के बीच में स्थित हैं पर आस्था की माने तो दोनों ही समुदाय के लोग यहां पर प्रसादी का आनंद लेते हैं।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें