देश के प्रसिद्ध उद्योगपति के आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने नगर अध्यक्ष संजीव महाजंन के प्रतिष्ठान पर एक शोक सभा का आयोजन किया और उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की ।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष एवं बृज क्षेत्र प्रभारी संजीव महाजन ने कहा कि रतन टाटा जी देश के बड़े उद्योगपति होने के साथ साथ परम राष्ट्रभक़्त एवं समाजसेवी थे । उन्होंने आजीवन शादी नहीं की और अपना समस्त जीवन टाटा ग्रुप को बढ़ाने और देश की सेवा में लगा दिया था और अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा वो देशहित में दान कर दिया करते थे। ऐसा कर्मठ एवं त्यागी व्यक्ति बिरले ही होते हैं। देश उनको सदैव याद रखेगा।
व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजली अर्पित की और दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को धेर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खां, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष बबलू सिसोदिया, नगर उपाध्यक्ष नीरज वैश्य, नगर महामंत्री प्रवीन वार्षणेय डोबी भाई, संयुक्त महामंत्री कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय खिल्लो भाई, नगर संगठनमंत्री दुर्वेश पचौरी, नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता पंकज शर्मा, ओमपाल सिंह कार्तिक गुप्ता आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें