सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अहोई अष्टमी व्रत गुरुवार को….. गुरु पुष्य योग में खरीददारी के साथ करें अहोई अष्टमी की पूजा : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

हाथरस। 

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को संतान की दीर्घायु एवं सुखी जीवन के लिए रखा महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखा जाता है।इसे अहोई अष्टमी नाम से जाना जाता है।अहोई अष्टमी का व्रत करवा चौथ के 4 दिन बाद और दीपावली से 8 दिन पहले रखा जाता है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार इस बार अष्टमी तिथि 24 अक्टूबर प्रातः 01:18 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन प्रातः 01:58 मिनट तक रहेगी,तथा पूजन का शुभ मुहूर्त सांय 05:42 मिनट से सांय 06:59 मिनट तक लगभग एक घंटा 17 मिनट की अवधि तक रहेगा।वहीं इस अहोई अष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि,अमृत सिद्धि और गुरु पुष्य एवं साध्य योग का संयोग बनेगा ज्योतिष शास्त्र में इस तरह के योगों को बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है।इन शुभ संयोगों में विधि पूर्वक भगवान विष्णु,मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, वहीं गुरु पुष्य योग में आभूषण,वाहन,घर,जमीन की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना गया है,मान्यता है कि इस योग में क्रय किया गया आभूषण समय के साथ कई गुना वृद्धि देता है। वहीं इस योग में चने की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी,साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होंगे और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।अहोई अष्टमी व्रत के महत्व को लेकर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि अहोई देवी की पूजा तारों की छाँव में की जाती है अतः सांय 06:06 मिनट से तारों के एवं रात्रि 11:59 पर चंन्द्रोदय के दर्शन होंगे। इस व्रत को करने से संतान की आयु बढ़ने के साथ निरोगी जीवन मिलता है।अष्टमी तिथि पर पूजन तीर्थ स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है,इस दिन लक्ष्मी और नारायण की पूजा एवं हवन के साथ श्री यंत्र पूजा और लक्ष्मी पूजा करने से सुख,समृद्धि एवं धन धान्य से परिपूर्ण होकर खुशहाली आती है।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...