सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंद्राराऊ में धूमधाम से निकली गणेश भगवान की शोभायात्रा का पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने किया शुभारंभ




सिकंदराराऊ।

श्री राम लीला व रासलीला महोत्सव के श्री गणेश से पूर्व नगर में श्री ॐ बाबा मंदिर से भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक सादाबाद देवेंद्र अग्रवाल व नगर के वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, संतेंद्र मोहन गुप्ता , डॉ अरविंद सारस्वत  द्वारा किया गया। शोभायात्रा माँ काली के स्वरूप व भगवान श्री गणेश की झांकी के साथ नौरंगाबाद से नगर भ्रमण करती हुई श्री रामलीला ग्राउंड मंडी गांधीगंज पर समाप्त हुई । इस दौरान शोभा यात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने कहा कि हम लोगों को भगवान श्री राम के चरित्र से सीखना चाहिए कि उन्होंने अपनी मर्यादा में रहते हुए कैसे अपने समाज का उद्धार किया । पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों का पगड़ी और पटका पहनाकर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। 

 इस मौक़े पर अध्यक्ष वैभव वार्ष्णेय , अनिकेत गुप्ता , विकास वार्ष्णेय (देवा ) , विशाल दरगढ़ , गिरीश मोहन गुप्ता , पिंटू नेता जी , प्रवीण वार्ष्णेय , विशाल वार्ष्णेय , श्यामूर्ति वार्ष्णेय , सूरज वार्ष्णेय , मुकुल गुप्ता , अभितेष राजा जी , पारस गुप्ता , अमित धारा , विनय माहेश्वरी , अमर दरगढ़ , देवेंद्र गुप्ता , अखिल वार्ष्णेय , वैभव गुप्ता , प्रिंस गुप्ता , भानु सक्सेना , राज वार्ष्णेय , हर्षित वार्ष्णेय , शरद गुप्ता , ध्रुव वार्ष्णेय , सुयश वार्ष्णेय , आकाश शर्मा , मोनू माहेश्वरी, तनिष्क वार्ष्णेय , राघव वार्ष्णेय , मीरा माहेश्वरी , नीलम माहेश्वरी , मीना माहेश्वरी , सोनू चौहान , विशाल राज चौहान , विनय चतुर्वेदी , मोहित मोनू , पवन वार्ष्णेय , गोपाल पाठक आदि सभ्रांत लोग शामिल रहे ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...