सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अलीगंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती उनके महान विचारों ने देश को स्वतंत्रता के साथ-साथ दी एक नई दिशा

अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120वीं जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर अलीगंज तहसील सभागार में  दोनों महान विभूतियों के चित्रों का अनावरण करते हुए पुष्पांजलि भेंट की गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए एक आदर्श हैं सत्य और अहिंसा के मार्ग को विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में भी आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों से हमको निरंतर स्तर पर उनके विचार आदर्शों से शिक्षा ग्रहण करते हुए अपने जीवन में उतार कर अपने पथ पर आगे बढ़ना चाहिए, जिससे कि समाज एवं प्रदेश तथा देश का विकास तीव्र गति के साथ संभव हो सके। 


इसी क्रम में कोतवाली अलीगंज परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी। महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक शिव कुमार, एसआई मनीषा, एसआई अवधेश कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं बीआरसी पर कायाकल्प प्रभारी सत्यप्रताप ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। प्राइमरी कंपोजिट विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यालय के छात्रों ने "रघुपति राघव राजा राम" गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य जयवीर यादव  ने दोनों महापुरुषों के योगदान और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन, उनकी राजनीतिक सक्रियता और त्याग को याद करते हुए कहा कि उनके विचारों ने देश को स्वतंत्रता के साथ-साथ एक नई दिशा भी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के अलावा मीनू  शाक्य, प्रिया दीक्षित, निशा यादवनीलम राठौर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...