प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की एक मासिक बैठक झम्मनलाल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नरेश चतुर्वेदी ने की एवं संचालन आरके ज् जादौन ने किया। बैठक में स्कूल यू डाइस एवं टीचर मॉड्यूल विद्यालय फैसिलिटी पूर्ण करने एवं एवं विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
जिला उपाध्यक्ष नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्राइवेट स्कूल शासन की सभी नीतियों का पूरी तरह पालन करने के लिए तत्पर रहते हैं । लेकिन फिर भी शासन द्वारा स्कूल विरोधी नीति के तहत नए-नए नियम कानून बनाकर प्राइवेट स्कूल संचालकों पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। जिससे प्राइवेट स्कूल संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में 3 साल पुरानी अस्थाई मानता वाले विद्यालयों को कुशल संचालन के आधार पर स्थाई मान्यता मिल जाती थी लेकिन अब सरकार ने स्थाई मान्यता सम्बंधी नियमों में परिवर्तन कर दिया है ।
बैठक में राजू सूफी , संजीव गौतम, सर्वेश यादव, कय्यूम अख्तर, बृजेश यादव , पंकज कुमार, रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें