सपा नेता ने अत्यधिक वर्षा से पीड़ित ग्रामीण व किसानों की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
शनिवार को कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दो फरियादियों द्वारा शिकायत की गईं जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । वहीं दूसरी ओर सपा नेता सुमंत किशोर सिंह ने क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण ग्रामीणों को हुए नुकसान के संबंध में उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और ग्रामीण को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
उप जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि अत्यधिक वर्षा के कारण तहसील में लगभग सभी गांव जलमग्न हो गए थे। तहसील प्रशासन द्वारा सर्वे करने के उपरांत भी कुछ गांव और किसान जिनका नुकसान हुआ था वह अभी छूट गए हैं जिनके मकान, घेर, पशु एवं फसल को हानि हुई है। उनको अभी तक किसी भी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिली है। अतः कानऊ, भिन्तर, गोपालपुर, इटरनी ,सिचावली कदीम , करारमई, नगला बरी ,नगला डांडा, जवाहरगढ़, धुबई, बकायन, कोंडरा , शंकरपुर, शीतलबाडा, महाराजपुर , छीतीपुर, नगला विजन, नगला मान्धाती, सिहोरी, नौजरपुर , मनोरा, बिलार , नगला जलाल, टिकरी खुर्द, नगला बक्शी ,बाड़ी, जाऊ, मथुरापुर, नगलामिया, नगला पटवारी,न आदि गांवों के किसानों और ग्रामीणों को सर्वे कराकर मदद दी जाए। किसानों का भारी नुकसान हुआ है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें