नगर में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव के उपलक्ष में वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं काली के स्वरूपों ने तलवारबाजी के करतब दिखाए। शोभायात्रा का शुभारंभ नौरंगाबाद पूर्वी स्थित बाल्मिक मंदिर पर पूजा अर्चना करके एवं फीता काटकर सांसद अनूप प्रधान एवं विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा किया गया। इस मौके पर आयोजकों ने सांसद एवं विधायक का जोरदार स्वागत किया।
सांसद अनूप प्रधान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। हमें उनकी दी गई शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को जाग्रत करने के लिए लोगों को उच्च शिक्षा पर ध्यान देना होगा। हम शिक्षित होंगे तो हमारे बच्चों को आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। महर्षि वाल्मीकि अद्वितीय रचनाकार थे।
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान, कठोर तप व त्याग की भावना से परिपूर्ण महर्षि वाल्मीकि एक महान ऋषि थे। हमारा देश ऐसे ही महान ऋषियों के जीवन और उनकी अमूल्य शिक्षाओं की मजबूत नींव पर स्थापित है।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बाल्मीकि मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई । मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके तथा आरती उतार कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। आकर्षक झांकियां को देखने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश कामली, निर्मल दास , अनिल चड्ढ़ा, हसायन ब्लॉक प्रमुख डीपी सिंह, पंकज गुप्ता ,प्रवीन वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, सचिन दीक्षित ,योगेश परमार, दीपेश चौधरी, बारेलाल, भिखारी लाल, विजय सागर, राजेश , सनी, गौरव, बंटी, विनोद ,निरंजन प्रकाश, संदीप वाल्मीकि ,रविदास, सूरजभान, विनोद कुमार, विनय सागर, सौरभ, राजेश कुमार ,राकेश कुमार, संदेश पुजारी, वीरेंद्र, अनिल एलआईसी, अंगद ,रिंकू, देवेंद्र, दिनेश ,दिनेश वाल्मीकि, आशु आदि मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें