विधायक ने सीएम के समक्ष उठाई सिकंदराराऊ में रोडवेज बस स्टैंड एवं हसायन कानऊ संकरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग
सिकन्दराराऊ
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और उन्हें विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ में रोडवेज बस स्टैंड हसायन कानून संकरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित प्रस्तावों के साथ मांग पत्र सोंपते हुए स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।
विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा है कि मेरे विधानसभा सिकंदराराऊ में कोई बस स्टेशन नहीं है। जबकि यह कस्बा एटा ,अलीगढ़, जलेसर ,कासगंज ,हाथरस के मुख्य मार्ग से सीधा जुड़ा हुआ है । अलीगढ़ एटा राजमार्ग के सहारे बाईपास पर कृषि विभाग की सरकारी भूमि है। जिसकी लोकेशन बस स्टेशन के लिए बड़ी उपयुक्त है । सिकंदराराऊ में बस स्टेशन निर्माण हेतु ग्राम रतनपुर हुसैनपुर में राजकीय कृषि फार्म की 10 हेक्टेयर जमीन में से 5 एकड़ भूमि दिलवाकर बस स्टेशन का निर्माण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया जाए। श्री राणा ने हसायन कानऊ सकरा मार्ग की ज्वलंत समस्या से अवगत कराते हुए कहा है कि हसायन कानऊ सकरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रस्ताव दिया गया था जिसका एस्टीमेट मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ के कार्यालय से भेज दिया गया है । उक्त एस्टीमेट शासन स्तर पर स्वीकृति हेतु लंबित है। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ में हसायन कानऊ सकरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का एस्टीमेट स्वीकृत कर शीघ्र कार्य करवाने हेतु संबंधित को निर्देश देने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ द्वारा भी रतनपुर हुसैनपुर कृषि फार्म की जमीन पर जीटी रोड के किनारे रोडवेज बस स्टेशन बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी हाथरस को भेजा गया है। बस स्टेशन के बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें